Posts

हिंदी

अम्मा जैसी लगती है मुझे, ये हिन्दी भाषा खुलकर हंसकर जब बात करना चाहती हूँ, जब डर कर कुछ बताना चाहती हूँ ,जब कुछ हाले दिल बंया करना चाहती हूँ, जब बच्चो से तोतली भाषा में बोलना चाहती हूँ, जब मां से दुलार करती हूँ ,जब सहेलियों संग मजाक करना चाहती हूँ, और तब भी जब ईश्वर में लीन होना चाहती हूँ मुझे ये सब हिन्दी से ही तो मिलता है।                विदेश में हिन्दी बोलता हर वो शख्स मायके से आया हुआ लगता है । अंग्रेजी मे बोलने वाला इंसान पराया सा लगता है पर वही शख्स हिन्दी मे बोलता हमे समझने वाला अपना सा लगता  है । हिन्दी है ही ऐसी भाषा जिस पर हमे गर्व है।             ये लेखक का विचार है, ये कवि कि कविता है, ये सरकारी कर्यालय का काम है, ये नेताओ का भाषण हैं, "ये हिन्दी है हिन्द देश का गौरव है!"हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 

प्रथम प्रयास।

 जीवन का सार है ये "प्रथम प्रयास" कहने को  और सुनने में मामूली लगता है परंतु आपके व्यवहार के गुणों और अवगुणों की पहचान है ये "प्रथम प्रयास"। अत्यधिक कठिन परंतु जीवन का आरम्भ है ये "प्रथम प्रयास" । मन मे  चलने वाली कई दुविधाओं से निकलकर निर्णय का रूप  है ये "प्रथम प्रयास"।  जीवन की डगर के विभिन्न पहलुओ का भविष्य है ये "प्रथम प्रयास" । जो भी इसे अपनाता है वह सदैव अनगिनत प्रयासों को करता चला जाता है परन्तु महत्वपूर्ण है "प्रथम प्रयास" ।